Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रालसा रन फॉर वन वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए पौधे

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज मंगलवार को अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर द्वारा जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित किया गया तथा अश्वनी विज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि रालसा रन फोर वन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में रूचिकर स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनो, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स और स्वैच्छिक कार्यकर्ता आदि का सहयोग लिया जा रहा है। हमारी संस्कृति एवं सभ्यता वनों मे ही पल्लवित तथा विकसित हुई है। यह एक तरह से मानव का जीवन सहचर है वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है, वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व भी है क्योंकि वृक्षारोपण हमारे जीवन को सुखी संतुलित बनाए रखता है। औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और जनसंख्या के चलते वनों का क्षेत्रफल प्रतिदिन घटता जा रहा है। वृक्षारोपण के लिए कई संस्थाओं द्वारा काम करना तथा वृक्षों को गोद लेना बताया। साथ ही श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने वृक्षारोपण की महत्वता को बताते हुए जानकारी दी कि मनुष्य के जीवन में वृक्षो का बहुत ही विशेष महत्व है।

District Legal Services Authority planted saplings under Ralsa Run for Forest Plantation Campaign

पेड़ों से बहुत सारी औषधियॉ तैयार की जाती है जो हमारे शरीर से संबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में हमारी मदद करती है। कई प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं और प्रदूषण से भुगतने के पश्चात अब लोगों को वृक्षारोपण का महत्व समझने आने लगा है। शहरो से गांवो तक कई कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है जिससे वृक्षारोपण को बढ़ावा मिले। साथ ही कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, महेन्द्र कुमार ढाबी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर, सानुज कुलश्रेष्ठ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, कृष्णा राकेश कावत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, अंजना अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, हिमांशु गर्ग अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण और अन्य आमजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !