जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने आज मंगलवार को जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पेयजल की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जांच की।

उन्होंने कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
मौके पर उपस्थित जिला कारागृह सवाई माधोपुर के कारापाल पूरणचंद शर्मा ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियो के लिए दो एवं महिला बंदी के लिए एक बैरक है। इस अवसर पर राधेश्याम जोगी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मय कारागृह स्टाफ उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया