Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बिजली, पानी, सड़क, विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि लोकसेवक होने के नाते नागरिकों को बेहतर चिकित्सकीय, सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता संबंधी सुविधाएं प्रदान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण एवं जिले के बेहतर संचालन में उनके सुझावों के लिए जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा व्हाट्सएप नम्बर 9530314000 संचालित किया जा रहा है।

 

 

उन्होंने नागरिकों से अपील कि है की वे उक्त व्हाट्सएप नम्बर पर संक्षिप्त में अपनी शिकायत अगर सम्भव हो तो छायाचित्र के साथ अवश्य भेजें। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक उनके द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय में प्रतिदिन कार्य दिवस में जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के तत्काल निवारण के निर्देश दिए है। उन्होंने इस दौरान समाचार पत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, चिकित्सा, राजस्व आदि से संबंधित प्रकाशित समाचारों पर भी जिला स्तरीय अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया है।

 

 

A review meeting was held on the progress of development works and departmental schemes in sawai madhopur

 

 

 

 

उन्होंने सभी कार्याल अध्यक्षों को उनके कार्यालय के बाहर विभाग, कार्यालय अध्यक्ष का नाम, प्रमुख कार्य, राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत जनसुनवाई का अधिकार, आरटीआई की जानकारी देने वाले प्रथम अपीली अधिकारी का नाम व मोबाईल नंबर अवश्य रूप से शीघ्र अंकित कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालय अध्यक्षों को उनके कार्यालय में जनसुनवाई हेतु आने वाले परिवादियों के बैठने एवं पेयजल के माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

 

उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों को अगर आवश्यक हो तो अवारा पशुओं से पेड़ पौधो या अन्य नुकसानों से बचाव के लिए कार्यालय के मुख्य द्वारों पर काउकेचर लगवाने के निर्देश भी दिए है।

 

 

स्वच्छता की कमान संभालेंगे अधिकारी:-

जिला कलक्टर ने कहा कि सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाईगर रिजर्व के कारण प्रतिदिन देशी-विदेशी सैलानियों का आना जाना रहने के कारण नियमित रूप से शहर की सफाई होना अनिवार्य है। उन्होंने शहर के प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक शौचालयों एवं गलियों की सफाई की प्रतिदिन माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु इसकी कमान जिला स्तरीय अधिकारियों को देने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी समय-समय पर जाकर कचरा संग्रहण स्थानों एवं स्वच्छकारों के हस्ताक्षर स्थलों पर जाकर उनकी नियमित रूप से हाजरी लिए जाना भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी नगर परिषद के स्वच्छता संबंधित कार्मिकों को निर्धारित यूनिफॉर्म में सेवाएं देने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

अन्नपूर्णा रसोई एवं रेन बसेरो के साइन बोर्ड सुपाठ्य बड़े अक्षरों में हिन्दी में लिखवाने के निर्देश भी उन्होंने नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना को दिए है। उन्होंने प्रमुख रोड़, चौराहों की सफाई के साथ-साथ शहर को बदरंग करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश आयुक्त नगर परिषद को दिए है। उन्होंने सभी दुकान संचालकों, ठेले वालों एवं गृह स्वामियों से कचरा पात्र रखने एवं कचरा सड़क या अनयंत्र स्थानों पर न फेंक कर कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी व्यापारियों से कपड़े या बायोडीग्रेडेबल सामग्री से बने थेले में ग्राहकों को सामान देने का आग्रह किया है।

 

गांव हो स्वच्छ सुन्दर:-

जिला कलक्टर ने जिले के प्रत्येक गांव को स्वच्छ, सुन्दर एवं हरा भरा बनाने हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार को निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने गांव की गलियों में नालियों के निर्माण, प्रतिदिन साफ-सफाई एवं कचरा संग्रहण हेतु वाहन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए है।

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग सतीश कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक गोविंद दीक्षित, मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा, उप निदेशक प्रियंका शर्मा, उप निदेशक अमित गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त समिता जैन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !