Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला स्तरीय अमृता हाट 28 फरवरी से 3 मार्च तक, कलेक्टर ने ली मीटिंग 

जिला स्तरीय अमृता हाट आयोजन की पूर्व व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने अमृता हाट आयोजन स्थल के चिन्हीकरण, हाट स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, साज-सजावट, पेयजल, अग्निशमन मोबाइल शौचालय आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं लोक कलाओं को देशी-विदेशी पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस वर्ष अमृता हाट का आयोजन रामसिंहपुरा स्थित शिल्पग्राम में किया जाएगा।

 

District level Amrita Haat from 28th February to 3rd March

 

उन्होंने अमृता हाट से पूर्व जिले के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न आयजनक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने एवं उनके उत्पादों का रणथम्भौर ब्राण्ड के नाम से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विपणन कराने के लिए आर.एस.एल.डी.सी. के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में उप निदेशक महिला अधिकारिता अमित गुप्ता ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित, मूल्य संविर्धत उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने के साथ-साथ मंच प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन 28 फरवरी से 3 मार्च, 2024 तक किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रियंका शर्मा, राजीविका जिला प्रबंधक शिवालिका सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !