Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला स्तर पर दैनिक जलापूर्ति, गुणवत्ता बनाये रखने, टैंकरों से आपूर्ति के संबंध में नियंत्रण कक्ष स्थापित

शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्थान एवं जिला कलक्टर के आदेशानुसार जिला स्तर पर दैनिक जलापूर्ति, गुणवत्ता बनाये रखने, खराब हैण्डपम्पों व क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन को सहीं करवाने तथा टैंकरों द्वारा आपूर्ति आदि के लिए कार्यालय अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत सवाई माधोपुर के अधीक्षण अभियन्ता के.सी. मीना ने बताया कि नियंत्रण कक्ष संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी एवं कार्मिक नियुक्त किये गये हैं। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462-220062 है। उन्होंने बताया कि अधिशाषी अभियंता एवं तक. सहा. छुट्टन लाल मीना नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी रहेंगे जिनके मोबाइल नम्बर 9414313016 है तथा सहायक अभियंता घनश्याम मीना नियंत्रण कक्ष के सहायक प्रभारी अधिकारी होंगे जिनके मोबाईल नम्बर 9414271713 है।

 

District level control room established for daily water supply, quality maintenance and supply through tankers

 

इन कार्मिकों की लगाई ड्यूटी:- उन्होंने बताया कि पम्प चालक रमेश चन्द्र सैन को रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नियुक्त किया गया है, इनके मोबाइल नम्बर 9252119888 है एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी विवेक कुमार शर्मा को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियुक्त किया गया है, इनके मोबाइल नम्बर 8290831626 है तथा कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार चौधरी को दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे नियुक्त किया गया है, इनके मोबाइल नम्बर 8209563193 है। इसी प्रकार रिजर्व पारी में स्टोर मुन्शी हरिमोहन जाट मोबाइल नंबर 9413213921 को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लगाए गए हैण्डपम्प व नलकूपों के खराब होने, पेयजल आपूूर्ति संबंधी समस्या समाधान के लिए सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर एईएन शहर सवाई माधोपुर में विशु शर्मा 7014403431, सवाई माधोपुर ग्रामीण में एईएन सरजन मीना 8005884152, खण्डार ब्लॉक में एईएन गीताराम मीना 9352422508, बौंली में एईएन युधिष्टिर मीना 9414837766 से सम्पर्क किया जा सकता है।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !