Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने त्रिनेत्र बालगृह का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम ने त्रिनेत्र बालगृह सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव बालगृह में स्टाफ की स्थिति, बालको को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, बालकों के कक्षों में साफ-सफाई, बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था, बालकों को दी जाने वाली भोजन सामग्री का डाईट चार्ट, बालगृह में विजिट करने वाले व्यक्तियों आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

District Legal Services Authority Secretary conducted monthly inspection of Trinetra Children's Home and took stock of the arrangements

 

उन्होंने मौके पर उपस्थित त्रिनेत्र बालगृह के संचालक हरीश उपाध्याय को बालकों को दी जाने वाली भोजन सामग्री के विवरण का डाईट चार्ट एवं बालगृह के कार्मिकों के नाम दीवार पर चस्पा करने तथा बालगृह में विजिट करने वाले व्यक्तियों के लिये अलग से रजिस्टर का संधारण करने आदि के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रतिमाह स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, बालकों के लिये प्राथमिक उपचार किट एवं पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किए। इस दौरान बालगृह में कुल 26 पंजीकृत बालको में से 20 बालक उपस्थित पाए गए, बालगृह संचालक द्वारा जिसमें से दो बालकों का गुमशुदा होना जाहिर किया गया। इस दौरान बालगृह संचालक हरीश उपाध्याय सहित गृह प्रबन्धक लक्ष्मी मीना, सहायिका वीणा उपाध्याय एवं भण्डार सहलेखाकार कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !