Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन कार्य समीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी आर.एस. जाट ने बताया कि जिले में वर्तमान में 200 ग्रामीण एवं दो शहरी निकायों में जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन इकाईयां कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगर परिषद द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्य किया जाता है। रजिस्ट्रेशन इकाईयों द्वारा जन्म-मृत्यु की घटनाओं का रजिस्ट्रेशन कार्य पहचान पोर्टल पर ऑनलाईन किया जा रहा है। सभी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार द्वारा ई-साईन से किया जा रहा है।

District level coordination committee meeting organized birth control
जिले में 40 सरकारी चिकित्सा संस्थानों द्वारा संस्थानों में होने वाली जन्म-मृत्यु की घटनाओं के पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने सरकारी चिकित्सा संस्थानों में होने वाली जन्म मृत्यु की घटनाओं का शत प्रतिशत पंजीयन किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्म मृत्यु पंजीयन एक राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। सभी इकाईयां शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कर लाभार्थी को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार, एडीएम महेन्द्र लोढ़ा, आयुक्त रविन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !