सेवा संगठन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू के सानिध्य में गत शुक्रवार को एक जिला स्तरीय बैठक लिटिल स्टार इंग्लिश स्कूल बजरिया सवाई माधोपुर में आयोजित हुई। बैठक में सवाई माधोपुर के विभिन्न तहसीलों से आए स्कूल संचालकों ने भाग लिया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन ने की। मुख्य अतिथि कोडाराम भादू प्रदेशाध्यक्ष सेवा संगठन. विशिष्ट अतिथि लोकेंद्र शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक सेवा संगठन रहे। साथ ही सेवा संगठन कोटा के जिलाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को मुमताज अहमद संरक्षक, कमलेश शर्मा वरिष्ठ महामंत्री, भगवान सहाय गुप्ता, तहसील अध्यक्ष, शत्रुधन शर्मा तहसील महामंत्री, नजबुस मलारना डूंगर आदि ने संबोधित किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने 2020-21 में ऑफलाइन पढ़ाई पढ़ाने वाले विद्यालयों का भुगतान शीघ्र करने, 2022-23 तक की समस्त बकाया आर्थिक किस्तों का भुगतान करने, यूनिट कॉस्ट को 21 हजार रुपए करने और आर्थिक का भुगतान प्री प्राइमरी कक्षाओं से करने आदि मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने पर बल दिया और मान्यता संबंधी विषय पर चर्चा की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया