Saturday , 5 September 2026
Breaking News

12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

राज्यपाल ने वर्चुअल कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी गंगापुर सिटी अनिल चौधरी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

 

मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र में सहभागिता निभाएं: जिला कलेक्टर

 

बाहरवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के वर्चुअल कार्यक्रम में गंगापुर सिटी उपखण्ड अधिकारी अनिल चौधरी को निर्वाचन संबंधी श्रेष्ठ कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया।
वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी सेवा केन्द्र सवाई माधोपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने उपखण्ड अधिकारी अनिल चौधरी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी और उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

 

 

 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है मतदान। आवश्यक यह है कि प्रत्येक मतदाता जागरूक होकर अपने पूर्ण विवेक के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करें तथा मजबूत लोकतंत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मत देना केवल अधिकार ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी है और इसका पूरे विवेक के साथ उपयोग करना चाहिये।

 

 

 

इस अवसर पर उन्होंने उपखण्ड अधिकारी गंगापुर सिटी अनिल चौधरी को निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कृत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने जिले में तथा उपखंड स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित हुए कार्मिकों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

 

District level program organized on 12th National Voters Day in sawai madhopur

 

जिला स्तर पर ये हुए सम्मानित:-

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसमें पर्यवेक्षक शंभूदयाल गुप्ता व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलावड़ा एवं विनोद कुमार गुप्ता व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरपा, इसी प्रकार बीएलओ भगवानलाल रेबारी अध्यापक राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खेडाबाढ़ रामगढ़, बीएलओ कालूराम बैरवा अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरगढ़, बीएलओ शिवचरण मीना अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाटोदा, बीएलओ बत्तीलाल मीना अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदनहोली, बीएलओ अशफाक अहमद अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐबरा, मुइनुद्दीन खान अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयापुरा की ढाणी, शिवदास मीना अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुतलपुरा जाटान, कविता मीना अध्यापिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंजरबस्ती चौथ का बरवाड़ा, नागाराम मीना अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार एवं बीएलओ रामजीलाल योगी अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से उपखण्ड स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी जितेन्द्र कुमार वैष्णव पंचायत सहायक, अध्यापक जगदीश प्रसाद मीणा, अध्यापक सैयद शाकिल अली, अध्यापक मदन मोहन शर्मा, अध्यापक पृथ्वीराज मीणा, अध्यापक सैयद सादिक अली, अध्यापक हंसराज मीना, अध्यापक हरिकेश मीणा, रविन्द्र गोयल, अध्यापक कमलेश मीना एवं सूचना सहायक हरिओम मीना को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 

मतदाता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ:-

 

बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !