Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

आत्मा शाषी परिषद, उद्यान विकास समिति, जिला स्तरीय निगरानी समिति, जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फार्म पौण्ड, पाईप लाईन, कृषि यंत्र, फसल प्रदर्शन, जैविक खेती, राष्ट्रीय कृषि वानिकी मिशन, तारबंदी योजना, छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, राष्ट्रीय टिकाऊ खेती, मिनीकिट बीज वितरण, बीज गांव योजना, मुख्यमंत्री बीज स्वावलम्बन योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की बिन्दुवार प्रगति समीक्षा की।

 

 

 

इस पर जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि ने बताया कि वर्ष 2021-22 में 195 फार्म पौण्ड का निर्माण करवाया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत 10651 मृदा नमूनों का संग्रहण कर 7 हजार 531 नमूनों का विश्लेषण किया जा चुका है एवं 7 हजार सॉयल हैल्थकार्ड कृषकों को वितरित कर दिये गए। जिले के किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 250 किलोमीटर की पाईपलाईन अनुदान पर स्थापित करवायी गई है। जिले में 10350 मिनीकिट बीज वितरण किये गए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बीज स्वावलम्बन योजना के तहत 2021-22 के लिये गेंहू का 30 क्विंटल एवं चने का 45 क्विंटल आधार बीज कृषकों को वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि तारबंदी योजना के तहत 17 हजार 704 मीटर तारबंदी के लिये 3.87 लाख रूपये का अनुदान किसानों दिया गया है।

 

District level quarterly review meeting organized in sawai madhopur

तारबंदी योजना में सरकारी भूमि एवं रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए निर्देश:-

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बैठक में कहा कि तारबंदी योजना के तहत होने वाली तारबंदी खातेदार केवल स्वयं की खातेदारी भूमि पर ही करेगा। यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जो किसान रास्तों एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले किसानों पर कार्यवाही कर तारबंदी योजना के अनुदान का पैसा वसूलने के निर्देश दिए।

 

 

कलेक्टर ने बैठक में तीन लोगों की कमेठी बनाकर उप निदेशक कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पिछले तीन वर्षों की क्रोप कटिंग का डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक किसानों को बीमा क्लेम के रूप में कितनी राशि उपलब्ध करवायी गई है। फसल बीमा कम्पनी गारंटेड उपज दर किस प्रकार निर्धारित करती है एवं तीन साल की फसल कटाई का डाटा एकत्रित कर कितने किसान पात्र थे, फसल बीमा कम्पनी ने कितने लोगो को लाभ दिया। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !