Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस के अवसर पर आज शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन जिला रसद, उपभोक्ता विभाग एवं कॉलेज में संचालित उपभोक्ता क्लब द्वारा किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य  डॉ. आरती सिंह भदौरिया ने की। जिसमें मुख्य वक्ता उपभोक्ता मामलों के विशेषज्ञ हरिप्रसाद योगी ने छात्रों को ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानियां और एगमार्क, हॉलमार्क और आईएसआई मार्क सहित उपभोक्ता कानून के बारे में जागरूक रहने की विस्तृत जानकारियां।

 

District level seminar organized on National Consumer Protection Day in sawai madhopur

 

एक के साथ तीन फ्री और ऑनलाइन खरीदारी और भ्रामक विज्ञापन के वर्तमान समय मे जागरूकता रख कर ही शोषण से बचा जा सकता है। इस अवसर पर रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी रिपुदमन सिंह ने उपभोक्ताओं को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान पथिक लोक सेवा संस्था के मुकेश सीट ने भी पर्यावरण और उपभोक्ता पर अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. आरती सिंह भदौरिया ने बताया की खरीदारी करते समय बिल लेने एवं गारंटी-वारंटी स्पष्ट लिख लेने आदि जागरूक रहने की सलाह दी। इसके बाद कॉलेज के डॉ. मनोज तोमर ने सभी का धन्यवाद दिया एवं संचालन प्रो. नंदराम मीना द्वारा किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !