Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने ग्रामीणों से किया संवाद

जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला की अध्यक्षता में ग्राम छाण के सहकारी समिति कार्यालय परिसर में जन सहभागिता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिला प्रमुख सुदामा देवी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, एसडीएम बंशीधर योगी, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण अनिल डोरिया, महेष सिंह सान्दू थानाधिकारी खण्डार, सरपंच ग्राम पंचायत छाण लौटन्ती देवी, पूर्व सरपंच मुख्तयार खान, उप सरपंच साजिद खान, डिग्गी प्रसाद मीना, शांति समिति सदस्य चतर सिंह, रामसिंह बैरवा व अन्य गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

जन सहभागिता मीटिंग के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अगरवाला ने ग्रामीणों की समस्याओं व शिकायतों को सुना तथा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम छाण के लोगो ने शराब ठेके पर लोगों की आवाजाही, जुआ सट्टे वालों व शराब पीने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने की शिकायत करने पर पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर ने प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिये गये।

 

District Superintendent of Police Harshvardhan Agarwala interacted with the villagers

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी को दूपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने व सोशल मीडिया के उपयोग व सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट नहीं डालने, ना ही ऐसी पोस्ट पर कमेन्ट्स करने का संदेश दिया। उपखण्ड अधिकारी खण्डार ने राज्य सरकार की चिरंजीवी बीमा योजना के संबंध में अवगत कराया साथ ही लोगों को बताया कि ज्यादा से ज्यादा राज्य सरकारी की योजना का लाभ ले।

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान जन सहयोग से दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किये। इसके साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में अवे यूथ अवे नेशन के संबंध में पोस्टर का विमोचन कर स्कूली बालकों को जागरूक किया एवं यातायात नियम के संबंध में जानकारी दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !