Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सम्भागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव ने की विकास एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

अधिकारी आपसी समन्वय के साथ योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभांवित करेंः संभागीय आयुक्त

संभागीय आयुक्त भरतपुर एवं जिले के प्रभारी सचिव पीसी बेरवाल ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की विकास योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा तथा प्रशासन गांवों एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संभागीय आयुक्त बेरवाल ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्य, मुख्यमंत्री बजट घोषणा क्रियांविति एवं अन्य बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले से संबंधित बजट घोषणाओं की क्रियांविति, चल रहे प्रोजेक्ट एवं अन्य कार्यों की प्रगति समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

प्रभारी सचिव ने चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कोविड-19 की स्थिति, संभावित तीसरी लहर से निबटने के लिए संसाधन, ऑक्सीजन के नए बने प्लांटों की स्थिति, दवाईयों की उपलब्धता, चिकित्सा संस्थानों में बेड सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण की गति बढ़ाकर सभी लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए।

 

Divisional commissioner and in-charge secretary reviewed development and flagship schemes in sawai madhopur

 

 

इस दौरान अति जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन एवं भुगतान की स्थिति, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, कोविड 19 टीकाकरण की प्रगति, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की क्रियान्विति की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जल जीवन मिशन, वृहद पेयजल परियोजनाओं, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, जन आधार योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, इन्दिरा रसोई, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियानों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियानों के दौरान अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

 

 

प्रभारी सचिव ने प्रशासन गांव एवं शहरों के संग अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए तथा पूर्व तैयारी शिविरों में आवश्यक तैयारियां करने तथा विभागों के द्वारा जो कार्य किये जाने है उससे संबंधित पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियानों के दौरान अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में संभागीय आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर विद्युत वितरण निगम की योजनाओं की समीक्षा की तथा कृषि कनेक्शन, जले ट्रांसफार्मर बदलने के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा कार्यों की स्थिति, महिला मेट तथा स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक से मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में लाभार्थियों की दी गई सहायता मिलने के संबंध में जांच की।

 

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बजट घोषणाओं की क्रियांविति एवं कार्यों की स्थिति की समीक्षा की तथा कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में रोजगार विभाग, कृषि उपज मंडी समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, नगर परिषद, आजीविका मिशन, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए।

 

इस मौके पर प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए मिशन मोड़ में समर्पित होकर कार्य करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, डीएफओ महेन्द्र शर्मा सहित अन्य विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !