प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त भरतपुर पीसी बैरवाल ने आज बुधवार को अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कर लोगों के अभाव अभियोग सुने तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही यथासंभव समाधान के निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त को लोगों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं बताई। जैतपुर गांव के परिवादी की बिजली ट्रांसफार्मर में मार्च से अब तक नहीं दिए जाने की शिकायत पर संभागीय आयुक्त ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को इसकी जांच करवाने तथा परिवादी की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया