Saturday , 5 September 2026
Breaking News

संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल ने की विकास एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

अधिकारी आपसी समन्वय के साथ योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभांवित करेंः संभागीय आयुक्त

 

 

संभागीय आयुक्त भरतपुर पीसी बेरवाल ने जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की उपस्थिति में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की विकास योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा की तथा विभागवार अधिकारियों को निर्देश देकर योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त बेरवाल ने जिले  में चल रहे विभिन्न विकास कार्य, मुख्यमंत्री बजट घोषणा क्रियांविति एवं अन्य बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने जिले से संबंधित बजट घोषणाओं की क्रियांविति, चल रहे प्रोजेक्ट एवं अन्य कार्याे की प्रगति समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कोविड-19 की स्थिति, संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए संसाधन, ऑक्सीजन के नए बने प्लांटों की स्थिति, दवाईयों की उपलब्धता, चिकित्सा संस्थानों में बेड सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण की गति बढ़ाकर सभी लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि कोविड टीके प्रथम डोज 82 प्रतिशत को लग चुकी है। कोविड टीके लगाने के लिए घर-घर दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

 

कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा कहा कि जिन कोविड हेल्थ सहायकोें द्वारा टीकाकरण में लापरवाही बरती जा रही है उन्हें हटाने की कार्रवाई करें। बैठक में जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन एवं भुगतान की स्थिति, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, कोविड 19 टीकाकरण की प्रगति, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की क्रियान्विति की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जल जीवन मिशन, वृहद पेयजल परियोजनाओं, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, जन आधार योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, इन्दिरा रसोई, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की उपलब्धियों एवं फोलो अप केम्प लगाने के संबंध में जानकारी दी गई।

 

Divisional Commissioner PC Berwal reviewed the development and flagship schemes

 

नगर परिषद द्वारा अभियान में पट्टों के संबंध में प्रगति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में संभागीय आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर विद्युत वितरण निगम की योजनाओं की समीक्षा की तथा कृषि कनेक्शन, जले ट्रांसफार्मर बदलने के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा कार्यों की स्थिति, महिला मेट तथा स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए।

 

 

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक से मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में लाभार्थियों की दी गई सहायता मिलने के संबंध में समीक्षा की। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बजट घोषणाओं की क्रियांविति एवं कार्यों की स्थिति की समीक्षा की तथा कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए।

 

 

 

इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए मिशन मोड में समर्पित होकर कार्य करें। संभागीय आयुकत ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयेाजित होने वाले कार्यक्रमों की भी समीक्ष की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !