विभिन्न फ्लैगशिप व विकास योजनाओं की समीक्षा और जनसुनवाई करेंगे
संभागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा कल शुक्रवार को सवाई माधोपुर दौरे पर रहेंगे। जानकारी सूत्रों के अनुसार संभागीय आयुक्त आयुक्त वर्मा 22 अप्रैल को दोपहर 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न फ्लैगशिप व विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

बैठक के पश्चात जनसुनवाई करेंगे। आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। सांवरमल वर्मा संभागीय आयुक्त बनने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर आ रहे है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया