सवाई माधोपुर: श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में दीपावली का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि 12 नवम्बर को मंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया जाएगा। साथ ही भगवान का आकर्षक श्रृंगार के साथ विशेष पूजा होगी।

14 नवम्बर को अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पूजा होगी। उन्होने बताया कि 14 नवम्बर को दोपहर 12 बजे भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। उसके पश्चात सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी लोगों से दीपावली महापर्व पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया