त्यौंहारों के सीजन में सुचारू कानून व्यवस्था बनाये रखने और कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करवाने के लिये जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने सभी एडीएम को सम्बंधित क्षेत्र का कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

डीएम ने सभी एसडीएम को तहसीलदार, नायब तहसीलदार, स्थानीय पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर कानून व्यवस्था पर पूरी नजर रखने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है 15 अक्टूबर को दशहरा, 19 अक्टूबर को बाराबफात और 4 नवंबर से 6 नवंबर तक दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज का त्यौहार है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया