राजस्थान ऑर्थोपेडिक सर्जन ऐसोसिएशन का जिला मुख्यालय पर चल रहा 3 दिवसीय सम्मेलन आज सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ.एस.पी. सिंह और ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों डॉ. गौरव रोहतगी, डॉ. जी. एल. गुप्ता, डॉ. एन.के. गुप्ता, डॉ. के.डी. गुप्ता ने सवाई विला में पौधरोपण किया। जिला कलक्टर ने इन पौधों को पानी देने व देखभाल के लिये शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण रक्षा हम सब का दायित्व है। इसमें चिकित्सक समुदाय बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इसके बाद जिला कलक्टर ने रन फोर हैल्थ जागरूकता दौड़ को हैलीपेड से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं ने भी इस दौड़ में हिस्सा लिया। जिला कलक्टर ने पदाधिकारियों को निरोगी राजस्थान अभियान में सवाई माधोपुर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा आमजन को स्वास्थ्य के मुद्दों पर प्रेरित करने की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया