Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

धूमधाम से मनाया डोल ग्यारस का त्यौहार

जिले भर में 26 सितम्बर को डोल ग्यारस का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिरों से भगवान को विमान रूपी पालकी में बैठाकर वन विहार भ्रमण करवाया गया। जिला मुख्यालय पर शहर, आलनपुर, आवासन मण्डल, बजरिया क्षेत्र में सभी मन्दिरों से भगवान के इस दौरान लोगों ने भगवान को प्रसाद व भेंट चढ़ायी। साथ ही विशेष रूप से बच्चों ने एवं महिलाओं ने भगवान की पालकी के नीचे से निकलकर सभी प्रकार के रोग दोष को दूर करने की प्रार्थना की। श्री विजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में डोल ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया पोषाक धारण कराई गई महाआरती की गई एवं पालकी में विराजमान किया गया तथा अखंड ज्योति एवं बैंड बाजे के साथ शाम 4 बजे भगवान की डोल यात्रा नगर भ्रमण शुरू किया गया।

 

मुख्य बाजार होते हुए वापस शिव मंदिर में पहुंची। रास्ते में गुलाब के फूलों का स्वागत किया गया एवं पंजीरी और चरणामृत का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट उपाध्यक्ष भगवान दास चौधरी, मंत्री नाथूलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, सह मंत्री गिरधारी लाल शर्मा, ट्रस्टी गण ओमप्रकाश मित्तल, निरंजन सिंघल, विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार शिवाड़ में जलझूलनी एकादशी पावन पर्व पर दो दर्शन ठाकुर को मंदिरों में सुशोभित कर गांव में भ्रमण करवाते हुए डोल यात्रा धूम धाम के साथ निकाली गई।

 

Dol Gyaras festival celebrated with pomp in sawai madhopur

 

डोल यात्रा में श्रद्धालु बैंड बाजा डीजे की धुन पर नाचे गाते हुए चल रहे थे जगदीश प्रसाद सोनी, पंडित मनीष गौतम ने बताया कि मंगलवार शाम को 5 बजे कस्बे में स्थित लगभग दो दर्जन मंदिरों से पुजारी अपने-अपने ठाकुर को विमान में सुशोभित कर भक्तजन अपने कंधों पर विमान को लिए बैंड बाजा व डीजे की मधुर भजनों की धुन पर अपने गंतव्य स्थान की तरफ निकले डोल यात्रा के दौरान श्रद्धालु ठाकुर के विमान में फल मिठाइयां प्रसाद दक्षिण चढ़कर विमान के नीचे से निकाल कर आशीर्वाद ले रहे थे। वहीं महिलाएं पुरुष अपनी-अपनी टोलियां बनाकर भजनों की मधुर धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। सभी मंदिरों की यात्रा अपने-अपने मार्गो से निकलती हुई मुख्य बाजार चौराहे पर पहुंची।

 

जहां से ठाकुर विमान के साथ बैंड बाजा डीजे की भजनों एवं राम धुनि के साथ आगे बढ़े डोल यात्रा कुशवाहा मोहल्ला, कल्याण मंदिर, मुख्य बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर, हायर सेकेंडरी स्कूल होती हुई, दशहरा मैदान शिव सरोवर तालाब पहुंची जहां सभी ठाकुर का पद स्नान करवाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने भगवान के भजनों एवं राम धुनि के साथ नाच गाकर परिक्रमा कर आनंद उठाया। इसके पश्चात सभी पुजारी ने विमान में विराजमान ठाकुर की सामूहिक आरती उतार कर श्रद्धालुओं को तुलसी का प्रसाद वितरण किया और अपने-अपने ठाकुर के साथ पून मंदिरों में पहुंचे एवं उपवास व्रत करने वाले सभी श्रद्धालुओं ने घर पहुंच कर उपवास व्रत खोले।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !