Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

आवश्यकता की वस्तुओं की करवाई जा रही है डोर टू डोर सप्लाई

आवश्यकता की वस्तुओं की करवाई जा रही है डोर टू डोर सप्लाई

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को घर पर रहकर ही जीता जा सकता है। इस लड़ाई में वही बड़ा योद्धा है जो घर पर रहकर सोशल डिस्टेसिंग की पालना करें। कोरोना संक्रमण का प्रसार नहीं हो, इसके लिए प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग पूरी तत्परता के साथ जुटा हुआ है। लोग घबराएं नहीं, सरकारी निर्देशों एवं प्रोटोकॉल की पालना करते हुए लॉकडाउन में अपने घरों पर ही रहे। पडौस के जिले टोंक, दौसा में भी कोरोना वायरस के संक्रमित रोगी मिले है। ऐसें में पूरी सतर्कता, सावधानी की आवश्यकता है। लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले, आवश्यकता की वस्तुओं की सप्लाई डोर टू डोर करवाई जा रही हैै। शीघ्र ही दवाईयों के लिए घर घर सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी। यह बात जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग करते हुए पत्रकारों से कही।
कलेक्टर पहाडिया ने मीडिया के माध्यम से सभी का आह्वान किया कि कोरोना को हराना है तो हमें सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि होम क्वारंटाइन किए गए संदिग्धो की 14 दिन बाद फिर से स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। पडोस के जिलों में कोरोना पाजिटिव मिले है, ऐसे में सभी लोग पूरी सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। कलेक्टर ने बताया कि बिना पास के कोई नहीं आएगा न कोई जाएगा। किसी भी व्यक्ति को अपडाउन करने की छूट नहीं दी जाएगी। जो जहां है, वहीं रहे। कलेक्टर ने बताया कि किराना, दवा, खाद्य सामग्री आदि की पूरी उपलब्धता है। उपभोक्ता भंडार द्वारा जिले में पांच वेन के माध्यम से मोहल्लों में पहुंचकर उचित मूल्य पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी प्रकार किराना व्यापारी भी होम डिलीवरी कर रहे है।

अनावश्यक घरों से नहीं निकले

कलेक्टर ने बताया कि लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। आवश्यक रसद सामग्री की सप्ताई, सब्जी आदि का विक्रय घरों तक करवाया जा रहा है। इमरजेंसी हो तो ही वाहन से बाहर आए या पास वाले ही अलाउ होंगे। ऐसा नहीं होने पर वाहन व उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सामानों की रेट निर्धारित की गई है। कोई भी ओवरप्राइसिंग नहीं करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आटा, दाल तेल मिल खुलेगी तथा इसके लिए निर्देश भी दिए गए है।

कोई भूखा नहीं सोए, की गई है पूरी व्यवस्था

कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कोई भी गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूर या अन्य भूखा नहीं सोए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमन्द एवं निराश्रित व्यक्तियों को भोजन के लिए सूखी सामगी के पैकेट उपलब्ध करवाए जा रहे है। वहीं भोजन के पैकेट भी वितरित किये जा रहे है। इसी प्रकार पुलिस थानों, पुलिस लाइन की ओर से जनता रसोई के माध्यम से भी भेजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Supply Needy Items Home India Lock down

जिले में 16 हजार से अधिक को होम क्वारेंटाइन 63 की सैंपल जांच

पत्रकार वार्ता में कलेक्टर ने बताया कि जिले में 16 हजार से अधिक लोगों को होम क्वारेंटाइन कर उनकी निगरानी की जा रही है। उनकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जिले में अब तक 63 लोगों की सैंपलिंग की गई है। जिसमें से 59 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो निगेटिव मिली है। 4 जनों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।

अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचनाओं पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने सुधीर चौधरी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, संस्था सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना प्रसारित करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच संबंधित से कर ली जाए। कोई भी भ्रामक अथवा अफवाह फैलानी वाली पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन की पालना स्ट्रीक्टली करवाई जा रही है। गांवों में भी वॉलंटियर्स को जोड़ा जा रहा है। नाका पॉइंट पर भी पूरी निगरानी रखने के साथ प्रोटोकॉल की पालना करवाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोरोना वालंटियर्स द्वारा समझाईश की जा रही है। गांवों में भी वालंटियर्स बनाए जाएंगे। छूट का बहाना लेकर बाहर निकलने वालोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले को कोरोना मुक्त रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

सामाजिक सुरक्षा पैंशन घर-घर पहुंचेगी

कलेक्टर ने बताया कि विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पैंशन पोस्टमेन, बैंकमित्र के माध्यम से घर घर पहुंचेगी। आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक दिखाकर पैंशन प्राप्त कर सकते है। वहीं एटीएम एवं बैंक से भी पैंशन का भुगतान प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार गरीबए दिहाड़ी मजदूरों एवं गरीब असहायों को अनुग्रह राशि खातों में डालकर सहयोग किया जा रहा है। बैंक में जाने पर भी भीड एकत्र नहीं करें, सोशल डिस्टेसिंग एवं चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

नियंत्रण कक्ष पर दें सूचना

जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर क्रमशः 07462-220201 व सीएमएचओ कार्यालय में 07462-235011 पर है। आमजन इस नंबर पर कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं एवं सूचना दे सकते हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक स्तर पर 07462-222999, उपखंड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष संचालित है। चौथ का बरवाड़ा में नियंत्रण कक्ष के लिए एसडीएम कार्यालय पर फोन नंबर 07462-257001, खंडार में नियंत्रण कक्ष का नंबर 07468-241124, मलारना डूंगर में 07466-272098, बौंली में 07466-247245, सवाई माधोपुर में 07462-221555, गंगापुर 07463-234030, बामनवास में 9414424400 भी संचालित है। नियत्रंण कक्ष पर संपर्क कर आमजन कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं एवं सूचना दे सकते हैं।
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, पीएमओ डॉ. बीएल मीना ने भी जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !