Sunday , 8 March 2026
Breaking News

22 से 28 फरवरी तक दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द, परिवर्तित मार्ग और आधे रास्ते तक चलेंगी 

कोटा मंडल के बयाना रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों के रखरखाव के चलते 22 से 28 फरवरी तक दर्जनों ट्रेनें रद्द होंगी एवं परिवर्तित मार्ग और आधे रास्ते तक चलेंगी। इसके चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द:- 22 फरवरी को साप्ताहिक एर्नाकुलम-निजामुद्दीन (22655), तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन (22633) तथा उधमपुर-कोटा (20985), 23 फरवरी को साप्ताहिक कोलकाता-उदयपुर (12315) तथा कोटा-उधमपुर (20986), 24 फरवरी को निजामुद्दीन-एर्नाकुलम (22656), निजामुद्दीन-तिरुअनंतपुरम (22634), 25 फरवरी को तिरुअनंतपुरम-निजामुद्दीन (22653), कोटा-श्री माता वैष्णों देवी कटरा (19803), 26 फरवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा (19804), 27 फरवरी को उदयपुर-कोलकाता (12316) और निजामुद्दीन-तिरुअनंतपुरम (22654) ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा 22 से 28 फरवरी तक मथुरा-सवाई माधोपुर (04794), 23 से 29 फरवरी तक सवाई माधोपुर-मथुरा (04793) मेमू ट्रेन भी रद्द रहेगी। साथ ही 23 से 28 फरवरी तक कोटा-मथुरा (19109), मथुरा-कोटा (19110), बयाना-मथुरा (09279), मथुरा-बयाना (09280), जमुना ब्रिज-बयाना (09227) तथा बयाना-जमुना ब्रिज (09278) मेमू ट्रेन भी नहीं चलेगी।

 

सवाई माधोपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना:-  इसके अलावा 23 से 28 फरवरी तक जयपुर-बयाना (19721) पैसेंजर ट्रेन सवाई माधोपुर तक ही चलेगी। वापसी में भी यह ट्रेन (19722) 23 से 28 फरवरी तक बयाना की जगह सवाई माधोपुर से ही जयपुर रवाना होगी। इसी तरह 23 से 28 फरवरी तक कोटा-जमुना ब्रिज (05913) गंगापुर तक चलेगी। वापसी में भी यह ट्रेन (05914) 23 से 28 फरवरी तक गंगापुर से ही कोटा तक चलेगी। इसके अलावा 22 से 27 फरवरी तक रतलाम-आगरा फोर्ट (19817) कोटा तक ही चलेगी। वापसी में भी यह ट्रेन (19818) 23 से 28 फरवरी तक कोटा से रतलाम तक चलेगी।

 

Dozens of trains will be cancelled from 22 to 28 February

 

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित:- 22 फरवरी को साप्ताहिक राजेंद्र नगर पटना-अजमेर (12395) जियारत एक्सप्रेस आगरा फोर्ट-बयाना की जगह प्रयागराज, मानिकपुर, कटनी, रुठियाई तथा कोटा होते हुए चलेगी। वापसी में भी 24 फरवरी को अजमेर-पटना जियारत एक्सप्रेस (12396) कोटा, रुठियाई, कटनी, मलिकपुर तथा प्रयागराज होकर चलेगी। इसके अलावा 22 फरवरी को कानपुर-बांद्रा (22443) वीरांगना लक्ष्मीबाई, बीना, निशातपुरा, संत हिरदानगर, तथा नागदा होते हुए चलेगी। इसी तरह 24 फरवरी को बांद्रा-कानपुर (22444) नागदा, संत हिरदानगर, निशातपुर, बीना तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन होकर चलेगी। इसके अलावा 22 फरवरी को (15668) कामाख्या-गांधीधाम आगरा फोर्ट, अचनेरा, भरतपुर तथा बयाना होकर चलेगी। इसी तरह 25 फरवरी को गांधीधाम-कामाख्या (15667) बयाना, भरतपुर, अचनेरा और आगरा फोर्ट होते हुए चलेगी। इसके अलावा 24 फरवरी को ओखा-गुवाहाटी (15635) बयाना, भरतपुर, अचनेरा और आगरा फोर्ट होते हुए चलेगी। इसी तरह 24 फरवरी को पाटलिपुत्र-उदयपुर (19670) भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर और कानपुर होते हुए चलेगी। इसके अलावा 23 फरवरी को ओखा-वाराणसी (22969) नागदा, संत हिरदाराम नगर, निशातपुर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई तथा कानपुर होते हुए चलेगी। साथ ही 25 फरवरी को वाराणसी-ओखा (22970) कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, बीना, निशातपुरा संत हिरदाराम नगर तथा नागदा होते हुए चलेगी। इसके अलावा 25 फरवरी को गांधीधाम-हावड़ा (12937) नागदा, संत हिरदाराम नगर, निशातपुर, बीना वीरांगना लक्ष्मीबाई तथा कानपुर होते हुए चलेगी। साथ ही 27 फरवरी को हावड़ा-गांधीधाम (12238) कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, बीना, निशातपुर, संत हिरदाराम नगर तथा नागदा होते हुए चलेगी। इसके अलावा 24 और 26 फरवरी को बांद्रा-गाजीपुर (20941 नागदा, मकलीदुर्गा, गुना, ग्वालियर, उदीमोड़ तथा इटावा होते हुए चलेगी। इसी तरह 26 फरवरी को गांधीधाम-बांद्रा (20942) इटावा, उदीमोड़, ग्वालियर, गुना, मकलीदुर्गा तथा नागदा होते हुए चलेगी। इसके अलावा 22 और 27 फरवरी को अहमदाबाद-पटना (12947) नागदा, संत हिरदानगर, निशातपुरा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई तथा कानपुर होते हुए चलेगी। इसी तरह 22 और 24 फरवरी को पटना-अहमदाबाद (12948) कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, बीना, निशातपुर, संत हिरदानगर तथा नागदा होते हुए चलेगी।

भरतपुर होते हुए चलेगी अवध:-  इसके अलावा 22 से 27 फरवरी तक बांद्रा-बरौनी (19037) अवध एक्सप्रेस बयाना, भरतपुर, अछनेरा और आगरा फोर्ट होते हुए चलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !