Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वस्थ जीवन शैली एवं स्वस्थ पृथ्वी ग्रह विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की 9वीं वर्षगांठ (1 मार्च 2023) के सम्बन्ध में आज शुक्रवार को संग्रहालय में “स्वस्थ जीवन शैली, स्वस्थ पृथ्वी ग्रह” विषय पर “चित्रकला प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों एवं व्यक्तिगत रूप से आकर दो समूहों में कक्षा 5 से कक्षा 12 में अध्ययनरत लगभग 80 से भी अधिक छात्र एवं छात्राओं ने निःशुल्क पंजीकरण कराया एवं प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

painting competition organized in Rajiv Gandhi Regional Natural Science Museum sawai madhopur

 

इस अवसर पर संग्रहालय के वैज्ञानिक सुस्मिता नामाता द्वारा सर्वप्रथम प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से सम्बन्धित निर्देश प्रदान किए एवं प्रतियोगिता के विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त प्रतिभागियों ने बहुत ही अर्थपूर्ण तरीके से स्वस्थ पर्यावरण के लिए स्वस्थ जीवन शैली से जुड़ी हुई पेन्टिंग्स बनाई तथा इसके महत्व को चित्र द्वारा दर्शाया। अंत में संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस द्वारा “चित्रकला प्रतियोगिता” के विजेता प्रतिभागियों को संग्रहालय की 9वीं वर्षगांठ 1 मार्च 2023 के अवसर पर आयोजित समारोह में आकर्षक पुरस्कार वितरित किये जाने की घोषणा की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !