हम्मीर ब्रिज के चौड़ाईकरण के लिये 41 करोड़ रूपये की डीपीआर राज्य सरकार को भेजी गयी है। इस सम्बंध में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिये जिला कलेक्टर ने गुरूवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की नेशनल हाइवे विंग के अधीक्षण अभियन्ता बनवारी लाल सिंघल और अधिशासी अभियन्ता हेतप्रकाश शर्मा की कलेक्ट्रेट में बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सवाई माधोपुर शहर में पीडब्ल्यूडी 131.86 करोड़ रूपये लागत की 23.90 कि.मी. लम्बाई की सडकें बना रही हैं। जिला कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करते हुये कार्य करवाने के निर्देश दिये। बैठक में एडीएम बी.एस. पंवार, सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त भी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया