उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से लगाए गए प्रवासी डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने फिरोजाबाद जिले के जसराना विधान सभा क्षेत्र के पाढ़म और एका मंडलों के अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की।

डॉ. चतुर्वेदी ने स्थानीय एवं जन हित से जुड़े हुए मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के विषय में तथ्यात्मक जानकारी ली एवं लाभार्थियों से संपर्क किया। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुट जाने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया