सवाई माधोपुर के जाने माने डॉ. गणपत लाल वर्मा फिजियोथेरेपिस्ट इवन फिजियो आइकन अवार्ड 2023 से सम्मानित होंगे। सेहत साथी फाउंडेशन की ओर से आगामी 16 दिसम्बर को जयपुर में इवन फिजियो आइकॉन अवार्ड 2023 का आयोजन किया जाएगा। इवेंट के आयोजक डॉ. अविनाश सैनी ने बताया कि इवेंट का पावर्ड बॉय वन रियलिटी है। यह आयोजन 16 दिसम्बर को होटल क्लाकर्स आमेर में आयोजित किया जाएगा।
![]()
इवेंट के मुख्य अतिथि हवामहल विधायक बाल मुकुंदाचार्य महाराज होंगे। अवार्ड शो में राजस्थान के विभिन्न शहरों से फिजियोथेरेपिस्ट उपस्थित होंगे। देशभर से करीब 100 से ज्यादा फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद रहेंगे। डॉ. अविनाश सैनी ने बताया कि यह अवार्ड शो का तीसरा सीजन है। अवार्ड शो में करीब 40 फिजियोज को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सवाई माधोपुर से डॉ. गणपत लाल वर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया