Sunday , 8 March 2026
Breaking News

डॉ. खुशाल यादव होंगे सवाई माधोपुर के नए जिला कलेक्टर 

राज्य सरकार द्वारा किये गये 72 आईएएस अफसरों के हुए तबादलों में सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला का भी तबादला हो गया है। उनकी जगह अब आईएएस डॉ. खुशाल यादव सवाई माधोपुर के नए जिला कलेक्टर होंगे। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी, हरियाणा के मूल निवासी अपने पहले ही प्रयास में 28वीं रैंक हासिल कर 2015 आईएएस बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर हैं। जो एम्स से एमबीबीएस तथा जापान से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व पब्लिक पाॅलिसी में मास्टर डिग्री धारक हैं। डाॅ. खुशाल सिंह को ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव पद से सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया है। डाॅ. खुशाल यादव पूर्व में अजमेर व बीकानेर नगर निगम आयुक्त, अलवर के तिजारा व बाड़मेर गुढ़ामालानी में एसडीएम, स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस विभाग में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा झुंझुनू जिले के जिला कलेक्टर रह चुके हैं।

 

Dr. Khushal Yadav will be the new District Collector of Sawai Madhopur

 

जबकि सवाई माधोपुर के पूर्व जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को आयुक्त संस्कृत शिक्षा जयपुर के पद पर लगाया गया है। सुरेश कुमार ओला का करीब 2 साल का सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर के रूप में अच्छा कार्यकाल रहा। जिले में स्वच्छता को लेकर पूरे जिले में उन्होंने खूब वाहवाही लूटी, गणेश मेले के दौरान सफाई व्यवस्था की सभी ने मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। इसके साथ ही जिले शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के रूप में आमजन को स्कूल के विकास से जोड़कर विकास कार्याें के लिए राशि एकत्रित करने की अलख तथा सवाई माधोपुर जैसे जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराकर एक मिसाल पेश की। युवा, हंसमुख और ऊर्जावान अधिकारी की कार्यशैली को जिलेवासी हमेशा याद रखेगें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !