Sunday , 8 March 2026
Breaking News

7 दिन में जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियां को छोड़ने के आश्वासन के बाद डॉ. किरोड़ी ने धरना किया समाप्त

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय के जलेबी चौक मैदान में किसान और मजदूरों की समस्याओं को लेकर विशाल किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद किरोड़ीलाल ने राज्य सरकार और कथित बजरी ठेकेदारों पर जमकर निशाना साधा। सांसद डॉ. मीणा ने कहा कि क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध नाके लगाकर कथित ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा चौथ वसूली कर किसानों को नाजायज परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कथित ठेकेदार की गुंडागर्दी को क्षेत्र में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा। कार्यपालिका मजिस्ट्रेट योगेश कुमार डागुर, तहसीलदार किशन मुरारी मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में दो पुलिस उपाधीक्षक मलारना डूंगर, बाटोदा, गंगापुर और बामनवास पुलिस के साथ आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। महापंचायत के बाद सांसद डॉ. किरोड़ीलाल समर्थकों एवं बजरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ सवाई माधोपुर पहुंचे।
Dr. Kirodi ends the dharna after the assurance to release the confiscated tractor-trolleys in 7 days
जहां उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। सांसद ने बताया कि तथाकथित ठेकेदार की ओर से बनाए गए 38 नाकों से कर्मचारियों के नहीं हटने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ पुलिस ने जिन रास्तों को बंद किया है, उनको सही नहीं करवाया गया तो गांव-गांव जाकर इन रास्तों को सही करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर लीज हो गई है तो रवन्ना लेकर ग्रामीणों को बजरी निकालने दिया जाए।
जिससे इलाके के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ लोगों के पुलिस थानों में बन्द वाहनों को छोड़ा जाए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा 7 दिवस में जब्त ट्रेक्टर ट्रोलियों को छोड़ने के आश्वासन के बाद डाॅ. किरोड़ी ने अपना धरना समाप्त कर दिया। बहरहाल बजरी पर रोक और प्रशासन की कार्यवाही से गहराते बेरोजगारी के संकट में डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा आम जन के साथ खड़े नजर आए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !