पिछले दिनों मलारना डूंगर उपखंड के सांकड़ा गांव में हुई सतसिंह की हत्या के मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सांकड़ा में ही हुई सभा में पहुंचे और सभा के बाद वाहन रैली के रूप में मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर पहुंचे। उपखंड मुख्यालय पर उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक एवं पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण राकेश राजोरा के सम्मुख साकड़ा मर्डर केस के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी है।

सांसद मीणा ने उपखंड मुख्यालय पर उपस्थित बड़ी संख्या में भीड़ को संबोधित करते हुए क्षेत्र में प्रशासनिक शिथिलता पर रोष जताया। उन्होंने अन्य मांगों जिनमें पीलवा बालाजी मूर्ति खंडित प्रकरण एवं अतिक्रमण मामले में गिरफ्तारी, मलारना डूंगर के व्यापारी आशीष शर्मा के साथ सरेआम मारपीट के मामले, अवैध बजरी खनन और बजरी माफिया की निरंकुशता, द्वेषता पूर्ण कार्रवाई के तहत किसानों के वीसीआर भरना, मलारना चौड़ पीएचसी पर एंबुलेंस व्यवस्था करवाना आदि मांगे उठाई, जिस पर प्रशासन ने सभी समस्याओं एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ पूर्व जिला प्रमुख पंखी लाल मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीनदयाल मीणा, हरि मोहन पटेल, रघुनाथ वैष्णव भाजपा मंडल अध्यक्ष, चतरू पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया