भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा सम्पर्क अभियान के संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने लोकसभा चुनाव हेतु व्यापक जन संपर्क किया। डॉ. चतुर्वेदी ने दौसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा के साथ ग्राम चित्तौड़ा एवं कदेड़ा में नुक्कड़ सभाओं में भाग लेकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

इसी प्रकार टोंक – सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के साथ ग्राम जामडोली में नुक्कड़ सभाओं में भाग लेकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इसके पश्चात डॉ. चतुर्वेदी ने ग्राम बोँली में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश डंगोरिया के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता वैद्य रामदयाल गौत्तम, भाजपा कुंडेरा मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा तथा समर्पित कार्यकर्त्ता नवीन वैष्णव उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया