भाजपा राजस्थान शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में फिरोजाबाद जिले की जसराना विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सघन जन संपर्क किया।

उल्लेखनीय है की डॉ. चतुर्वेदी को भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में जसराना विधान सभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में डॉ. चतुर्वेदी ने भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह लोधी एवं जिला प्रवासी कन्हैया लाल मीणा के साथ क्षेत्र में सघन जन संपर्क करके लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया