वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत शहर के व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। शहर स्थित जीरावजी की बावड़ी में आयोजित एक बैठक में डॉ. चतुर्वेदी ने सभी उपस्थित सदस्यों से टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने उन्हें केंद्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर महेश कुमार शर्मा, रामू सैन, कैलाश गौड़, गोपाल शर्मा, पार्षद मंजीत छाबड़ा, महेश सैन, सुधांशु गौतम, सतीश गर्ग, निर्मल दहिया, दिनेश गर्ग, एडवोकेट धर्मचंद जैन, भरत, राजेश शर्मा, जगदीश गौड़, जगदीश माहेश्वरी, दीपक गोयल, सत्येंद्र शर्मा, सत्यनारायण कुमावत, रमेश सोनी, भवानी शर्मा, नितिन शर्मा, दामोदर शर्मा, राजू मुंशी, शिवप्रसाद अग्रवाल, परमेश्वर जैन, कुशल सोनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, लक्ष्मी दत्त शर्मा, हनुमान गौड़, कैलाश पंडित, दिनेश शर्मा, दीनदयाल मथुरिया, प्रभात जैन, कृष्णा अग्रवाल, प्रेम प्रकाश माथुर, मनमोहन गौत्तम, ओमप्रकाश पाण्डेय, निखिल शर्मा, ऋषभ जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया