वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा भाजपा सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा सदस्यता अभियान हेतु विधानसभा सह-संयोजक गजानंद शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुनारी, महू तथा नीदरडा आदि ग्रामों में संपर्क किया।

डॉ. चतुर्वेदी ने सभी ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी ग्रामीणों को केंद्र सरकार के नौ वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी से निर्धारित टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रभु लाल यादव, रंग लाल सैनी, विनोद नायक, कैलाश प्रजापत, भरत लाल नामा, विनोद यादव, बत्ती लाल, कुंज बिहारी मीना, नूरुद्दीन, टीका राम मीना, कमलेश मीना, सुर्ज्ञान मीना, विक्रम मीना तथा मीठा लाल गोगोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया