Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी फेस ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से हुए सम्मानित

राजनीति विज्ञान के सेवानिवृत्त प्रोफेसर, नमो नमो मोर्चा भारत, राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी सवाईमाधोपुर के जिला कार्यसमिति सदस्य एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद्, सवाईमाधोपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को फेस ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।

 

Dr. Madhu Mukul Chaturvedi honored with Face of India Award 2022

 

साहित्य, समाज सेवा, शिक्षा, कला, संस्कृति और पर्यावरण आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान राज रचना कला तथा साहित्य परिषद् रायपुर द्वारा प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज रचना कला एवं साहित्य परिषद् रायपुर द्वारा फेस ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नौ केंद्रीय मंत्री एवं दस मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

 

Dr. Madhu Mukul Chaturvedi honored with Face of India Award 2022

 

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा पंजीकृत राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा वर्ष 2022 में साहित्य, स्वास्थ्य, समाज, कला, संगीत, शिक्षा, पर्यावरण, पत्रकारिता और सामाजिक सेवा में कार्य करने वाले बाइस विशिष्ट व्यक्तियों को फेस ऑफ इण्डिया अवार्ड 2022 से सम्मानित करने के लिए नामांकित किया गया है। इस सम्मान को पाकर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने निश्चित ही सवाई माधोपुर का मान बढ़ाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !