वरिष्ठ भाजपा नेता तथा भाजपा संपर्क अभियान के जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने वैद्य राम दयाल गौत्तम तथा गजानंद शर्मा के साथ खिलचीपुर, बोँली तथा गंगापुर सिटी में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संवाद किया। डॉ. चतुर्वेदी ने स्थानीय लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। वैद्य राम दयाल गौत्तम ने लोगों से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो कार्यकर्त्ता भाजपा से विमुख हो गये थे उनसे भी सम्पर्क एवं संवाद कर उन्हें पुनः भाजपा परिवार में शामिल करेंगे। गजानंद शर्मा ने कहा कि हम सब मिलकर प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर राजेश शर्मा, कमलाकर शर्मा, मुकेश शर्मा, जगमोहन शर्मा, रघुनन्दन शर्मा, कैलाश द्विवेदी, देवेंद्र माथुर, राघवेंद्र शर्मा, उमा शंकर, किशन लाल, लक्ष्मण माली, कैलाश, राजेश, घनश्याम, रामकेश खटाना, बाबू लाल सैनी, रामावतार सैनी तथा ओम प्रकाश डंगोरिया आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया