Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गर्व का पल: सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट अवार्ड’

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के नींदडदा गांव निवासी एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू), उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University – Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मुकेश मीणा (Dr. Mukesh Meena) को अंतरराष्ट्रीय संस्था Scientific Laurels ने वनस्पति विज्ञान (Botany) के क्षेत्र में प्रतिष्ठित “Distinguished Scientist Award” से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें विज्ञान (Science), पादप रोग विज्ञान (Plant Pathology), माइकोलॉजी (Mycology), सतत कृषि (Sustainable Agriculture), वैश्विक वैज्ञानिक योगदान (Global Scientific Contribution) और अकादमिक नेतृत्व (Academic Leadership) के लिए प्रदान किया गया।

 

Dr. Mukesh Meena from Sawai Madhopur Receives International Distinguished Scientist Award Vikalp Times

 

 

डॉ. मीणा ने बीएचयू, वाराणसी (Banaras Hindu University, Varanasi, India) से एमएससी एवं पीएचडी तथा जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय (Jamia Hamdard University) से पोस्ट-डॉक्टोरल शोध किया। वर्ष 2018 से वे एमएलएसयू में सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। उनका शोध कार्य पौध–सूक्ष्मजीव अंतःक्रियाओं, पादप रोग विज्ञान, कवक विज्ञान, पौधों की प्रतिरक्षा प्रणाली, सूक्ष्मजीवी जैव प्रौद्योगिकी और पर्यावरण-अनुकूल रोग प्रबंधन पर केंद्रित है।

सामाजिक कार्यकर्ता हरिसिंह बारवाल ने बताया कि डॉ. मीणा के अब तक 135 से अधिक शोध पत्र, 66 पुस्तक अध्याय, 7 अंतरराष्ट्रीय पुस्तकें और 4 कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स प्रकाशित हो चुकी हैं। वे भारत (India) सहित थाईलैंड (Thailand) और स्पेन (Spain) में आयोजित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध प्रस्तुत कर चुके हैं तथा कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं के संपादकीय मंडल और समीक्षा समिति से जुड़े हैं।

डॉ. मीणा को इससे पहले राजीव गांधी राष्ट्रीय फेलोशिप, यूजीसी रिसर्च फेलोशिप और बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें लगातार 2022 से 2025 तक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय–एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। वहीं ScholarGPS 2024 में भी उन्हें दुनिया के शीर्ष 0.05 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया।

इस उपलब्धि पर एमएलएसयू परिवार के साथ-साथ सवाई माधोपुर के नींदडदा (Nindarda, Sawai Madhopur) गांव में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे जिले और राजस्थान (Rajasthan) के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. मुकेश मीणा को बधाई दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !