सर्व समाज जनकल्याण सेवा समिति सवाई माधोपुर के अध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने सर्व समाज समिति की कार्यकारिणी में बदलाव कर डाॅ. मुमताज को क्रमोन्नत कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हाजी इस्माइल खान सूरवाल को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा है। इससे पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत शहर काजी निसार उल्लाह एवं संगठन मंत्री काजी हिदायतुल्लाह ने किन्हीं कारणों व व्यस्तता के चलते समिति के क्रियाकलापों में समय नहीं दे पाने के कारण अपने पदों से त्याग पत्र दे दिया था।

दोनों पदाधिकारियों के त्याग पत्र स्वीकार कर डाॅ. शर्मा ने नवीन पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। शीघ्र ही नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मुमताज एवं संगठन मंत्री हाजी इस्माइल खान सूरवाल को पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाई जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया