सवाई माधोपुर जिले की बेहतेड़ निवासी डॉ. शगुफ्ता नसरीन को शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानु खान बुधवाली एवं विधायक रफीक खान द्वारा उर्दू भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर रविन्द्र मंच जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य स्तरीय उर्दू अकैडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में विभिन्न नामचीन भाषाविद एवं साहित्यकार मौजूद थे। डॉ. शगुफ्ता सवाई माधोपुर जिले के ग्राम बेहतेड़ की निवासी हैं तथा वर्तमान में उप प्राचार्य के पद पर जयपुर में कार्यरत हैं। उनके पति इकरामुद्दीन बेग एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया