बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खंड सवाई माधोपुर के अधीनस्थ जल योजनाओं पर गत दिवस आये तूफान के कारण जल योजना चौथ का बरवाड़ा, शिवाड़, सारसोप, ईसरदा, सेवती कलां, छाण में मंगलवार को शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण 6 मई बुधवार को होने वाली पेयजल वितरण आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता कैलाश गुप्ता ने दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया