Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अण्डर पास में भरे पानी से वाहन चालक परेशान

सवाई माधोपुर: (राजेश शर्मा): जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस से जीनापुर अण्डर पास से होकर लालसोट मेगा हाईवे पर जाने वाले रास्ते में अण्डर पास में हमेशा पानी भरा रहता है। इस कारण इस रास्ते होकर जाने वाले वाहनों को इस पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इसका समाधान केवल यहाँ ओवर ब्रिज बनाना ही हो सकता है।

 

Drivers facing problems by water filled underpass in sawai madhopur

 

 

उल्लेखनीय है कि इन दिनों जिला मुख्यालय के शहर और बजरिया के दो भागों को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता हम्मीर ब्रिज पर चौड़ाई करण का कार्य चल रहा है। जिसके कारण यहाँ हमेशा जाम के हालात बने रहते है। इसको देखते हुऐ पिछले दिनों प्रशासन की ओर से सर्किट हाउस के पास से जीनापुर होकर लालसोट मेगा हाईवे पर जाने के रास्ते को दर्शाने वाले साइन बोर्ड लगाये गये। इसके बाद शहर से होकर कोटा, टोंक एवं जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों का इस रास्ते पर आना जाना भी शुरू हो गया।

 

 

 

 

 

वास्तव में शहर के लोगों के साथ ही बाहर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी यह सुविधा महत्वपूर्ण दिखाई दी। लेकिन इस रास्ते में जीनापुर अण्डर पास में हमेशा भरा रहने वाला पानी लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि अपने निर्माण के बाद से ही इस अण्डर पास में हमेंशा पानी भरा रहता है। इसके चलते वर्षा ऋतु में तो कई महिनों तक यह अण्डर पास मौ*त का कुआं बन जाता है। जिससे आवाजाही बन्द रहती है।

 

 

 

 

वर्षा के मौसम के बाद अब सर्दी का मौसम भी निकलने वाला है लेकिन अण्डर पास में आज भी पानी भरा हुआ है। लेकिन आज तक न तो जिला प्रशासन और ना ही रेलवे प्रशासन की ओर से इसकी कोई सुध ली गई। न प्रशासन आज तक इस अण्डर पास का पानी निकाल पाया है। ऐसे में अब क्षेत्र के लोगों ने तथा इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों ने जिला प्रशासन, रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान के लिए इस अण्डर पास के स्थान पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल अब देखते हैं कि इस समस्या पर कौन और कब देख पाता है ?

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !