Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रोड़ चौड़ा होने से वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा

खिरनी कस्बे से होकर निकल रही खिरनी बौंली रोड़ पर कई जगहों पर घुमाव होने व अतिक्रमण के कारण रोड़ संकरा होने से वाहन चालकों को हमेशा दुघर्टना होने की सम्भावना रहती है। लोगों ने बताया कि घुमाव पर रोड़ संकरा होने के कारण कई बार दुपहिया वाहन चालक दुघर्टना का शिकार हो चुके है। क्योंकि कस्बे से निकल रही रोड़ पर आबादी क्षेत्र में कई जगहों पर समकोण जैसे घुमाव है जिससे बड़े वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। घुमाव के कारण कई बार दुघर्टना भी हो चुकी है।

 

Drivers will get convenience due to road widening

 

राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा रोड़ के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर रोड़ को चौड़ा करने का कार्य निर्माणाधीन है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने के बाद रोड़ की चौड़ाई 7 मीटर हो जाएगी वहीं रोड़ के दोनों ओर पटरी व पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण भी किया जाएगा। जहां पर बरसात का पानी भरता है वहां पर सीसी रोड़ बनेगी। बाकी डामरीकरण रोड़ का निर्माण किया जाएगा। रोड़ चौड़ा होने के बाद बड़े वाहनों को निकलने में काफी सुविधा रहेगी। दुघर्टना होने की सम्भावना भी नहीं रहेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !