जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी.सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं में मतदान दिवस को मदिरा के प्रवाह के संबंध में निर्देश देकर सूखा दिवस घोषित किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में पंचायत समिति खंडार एवं चौथ का बरवाड़ा में 5 किमी परिधि क्षेत्र में 15 जनवरी सायं 5 बजे से 17 जनवरी को मतगणना समाप्ति तक, द्वितीय चरण में पंचायत समिति बौंली एवं मलारना डूंगर में 5 किमी परिधि क्षेत्र में 20 जनवरी को सायं 5 बजे से 22 जनवरी को मतगणना समाप्ति तक एवं तृतीय चरण में पंचायत समिति गंगापुर में 5 किमी परिधी क्षेत्र में 27 जनवरी को सायं 5 बजे से 29 जनवरी को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया