Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शीतलहर के चलते जिले में कक्षा 1 से 8 तक अवकाश घोषित

सवाई माधोपुर: जिले में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी, 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों पर लागू रहेगा। .

.

Due to cold wave, holiday has been declared for classes 1 to 8 in Sawai madhopur

 

इसी क्रम में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी 10 जनवरी, 2026 तक अवकाश रहेगा। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेयकर्मी एवं विद्यालयों का समस्त स्टाफ विभागीय निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। आदेशानुसार कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

 

अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने की अपील: 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाएं और बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचाएं।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !