जिला कलेक्टर पी.सी.पवन ने बताया कि बरसात के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है।
उन्होंने ने बताया कि सभी उपखंड अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह बरसात के दौरान आपात परिस्थितियों में मुस्तैदी से कार्य करें। जानमाल का नुकसान ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करें। उन्होंने ने बताया कि सभी उपखंड अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि बरसात के मौसम में किसी भी तरह की जानकारी के लिए जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462 – 220954 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
