Saturday , 5 September 2026
Breaking News

‘‘शुद्ध के लिये युद्ध’’ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए :- कलेक्टर

आगामी 1 जनवरी से 31 मार्च तक प्रदेशभर में शुद्ध के लिये युद्ध अभियान का विशेष चरण आयोजित होगा जिसमें मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अभियान को पूर्ण सफल बनाने के लिये आज बुधवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

 

 

 

बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियांवयन के लिए टीमों का गठन कर मिलावटखोरों एवं नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए जिलास्तरीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर हैं, एसपी, सीएमएचओ, डीएसओ, डेयरी एमडी, विधि परामर्शी अधिकारी, मोबाइल खाद्य जांच लैब विश्लेषक, सहायक लोक अभियोजक समिति के सदस्य हैं।

 

 

जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान में वैसे तो विक्रय, भण्डार किये जाने वाले किसी भी पदार्थ की जांच की जा सकती है लेकिन मुख्य फोकस दूध, मावा, पनीर, मिठाई, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखे मेवे, मसालों की गुणवत्ता, अवधिपार होने के मामले, मिलावट पर रहेगा। माप और बांट की भी चैकिंग होगी।

 

Effective implementation of the campaign War for the Pure - Collector

 

पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल और डीजल की माप और गुणवत्ता की भी जांच होगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इसके लिए उपखंड स्तर पर विभिन्न जांच दल गठित करने के साथ ही डिकॉय ऑपरेशन भी होंगे। इस सम्बंध में जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा तथा सूचना सही मिलने पर 51 हजार रुपए का ईनाम भी दिया जायेगा।

 

 

जांच दल एसडीएम, बीडीओ और तहसीलदार में से किसी 1 के नेतृत्व में गठित होगा जिसमें पुलिस उप अधीक्षक या निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विधि माप विज्ञान अधिकारी और डेयरी प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। बैठक में कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि सेंपलों की जांच के लिए मोबाइल लेब का जिले के लिए कार्यक्रम भी तय करवाकर जांच की व्यवस्था करवाएं।

 

 

साथ ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2011 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने कार्रवााई के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, जिला रसद अधिकारी महेन्द्र मीना, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, विधि परामर्शी चंद्रशेखर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !