जिला कलेक्टर ने कृषि उप निदेशक को निर्देश दिए हैं कि खाद की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से हो रहे वितरण तथा डीलरों के माध्यम से हो रहे विक्रय की पूरी निगरानी रखें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि डीलर की दुकान का औचक निरीक्षण करें तथा मॉनिटरिंग करें।
अभी दो दिवस पहले जिले में आई डीएपी की रेक से खाद जीएसएस तक पहुुंच चुकी है, इसका वितरण ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से प्रति आधार कार्ड डीएपी के दो बैग किया जाए।

इसमें पारदर्शिता बनाये रखने के लिये सहकारिता और कृषि विभाग के अधिकारी स्वयं के साथ ही अपने फील्ड स्टाफ को पूर्ण अलर्ट और सक्रिय करें।
अन्य विभागों के अधिकारी भी इसकी मॉनिटरिंग करे तथा कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिले तो संबंधित एसडीएम की जानकारी में लाएं ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया