नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा जिले की सड़कों को सूअर फ्री बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए जिले मुख्यालय पर रिहायशी काॅलोनियों और सड़कों पर घुमते सूअरों, पशुओं को हटाने की कवायद शुरू की है। नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज एवं सभापति विमलचन्द महावर ने बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर क्षेत्र के सभी पशुपालकों अपने पशु/सूअरों को नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों, काॅलोनियों, गलियों से हटाने को कहा गया है।

साथ ही अपने पशु/सूअरों को आवासीय बस्ती से बाहर बाड़ा बनाकर रखने के निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त ने बताया कि पशुपालकों द्वारा अपने पशु/सूअरों को नहीं हटाने पर नगर परिषद की ओर से सूअर पकड़ने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया