सवाई माधोपुर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है। अभियान के तहत सर्वाइ माधोपुर जिले से अलग – अलग मामलों में पुलिस द्वारा 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की ऋषिकेश पुत्र किस्तूरा निवासी बड़ागांव कहार मलारना डूंगर, सुआ लाल मीना पुत्र सावत्या उर्फ साबतराम निवासी बेढ्ढा की ढाणी, अमावरा बामनवास, राजकुमार पुत्र टीकमचन्द निवासी कीर पाड़ा गंगापुर सिटी, साबूद्दीन पुत्र कमरुद्दीन निवासी काजी कॉलोनी गंगापुर सिटी, इकबाल पुत्र बाबूद्दीन निवासी कीर पाड़ा गंगापुरसिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित आरोपी मेघराज पुत्र प्रहलाद निवासी मैनपुरा सूरवाल को गिरफ्तार किया गया। शराब पीकर वाहन चलाते मनीष पुत्र लालाराम निवासी तलावड़ा खण्डार, मुकेश पुत्र गिर्राज निवासी बालेर बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया गया।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया