सवाई माधोपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में अलग-अलग जगहों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार जिला हाजा में असामाजिक तत्वों व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं अनिल कुमार डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना रवांजना डूंगर गोपाल राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए शांति भंग करने पर रामवतार पुत्र रामधन निवासी कैलाशपुरी रवांजना डूंगर, रामधन उर्फ धन्ना जाति गुर्जर निवासी कैलाशपुरी, हेमराज पुत्र रामसहाय निवासी कैलाशपुरी, बल्लू पुत्र रामसहाय निवासी रवांजना डूंगर को ग्राम कैलाशपुरी में सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मलारना डूंगर थाना पुलिस ने शान्ति भंग करने के आरोप में दिलखुश पुत्र सुरेशचन्द निवासी गम्भीरा थाना मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मानटाउन थाना पुलिस ने शान्ति भंग के आरोप में राजेन्द्र पुत्र दिलीप सिंह निवासी कच्ची बस्ती बजरिया, अर्जुन पुत्र मुरारीलाल निवासी कच्ची बस्ती बजरिया, दिनेश पुत्र राजेन्द्र निवासी शांति नगर खैरदा थाना मानटाउन को बजरिया व थाना इलाका मानटाउन से पृथक-पृथक सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया