चौथ का बरवाड़ा:- सामाजिक संस्था म्हारों बरवाड़ो फाउंडेशन, चौथ का बरवाड़ा के तत्वाधान में युवाओं द्वारा एक परिंडा मेरा भी अभियान चलाया है। फाउंडेशन के सदस्य विमल सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बेजुबान पक्षियों के पीने के पानी के लिए बीजासन माता पार्क के आस – पास विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के परिण्डे लगाए तथा उनमें प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी गई।

इसके साथ ही इस स्थान पर फाउंडेशन द्वारा पूर्व मे रोपे गए पौधों की भी देखभाल की। इस दौरान अनेन्द्र सिंह आमेरा, शकील मंसूरी, हेमंत सामरिया, विमल सैनी, रुद्राक्ष एवं चिराग सैनी, योग प्रचारक श्याम बिहारी शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया